फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspect throw mine Loc fled on PoK

एलओसी पर माइन फेंक कर पीओके भागे संदिग्ध

Thu, 16 Oct 2014 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/पुंछ Updated Thu, 16 Oct 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
suspect throw mine Loc fled on PoK

बुधवार को एलओसी से सटे साब्जियां क्षेत्र में सेना ने पाकिस्तान निर्मित एक सात किलो से अधिक वजन की माइन बरामद की। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि माइन के अलावा एक चाकू, शाल, ट्रैक सूट और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया।

विज्ञापन


सैन्य अफसरों के मुताबिक माइन बरामद कर सेना ने पाकिस्तान की एलओसी पर एक बड़ी साजिश को नाकाम बना दिया है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक पाक सेना और आतंकी एलओसी पर भारतीय क्षेत्र में ब्लास्ट कर घुसपैठ को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन


सैन्य अफसरों के मुताबिक एलोसी पर तैनात जवानों ने कुछ संदिग्ध लोगों की मूवमेंट दर्ज की थी। इसके बाद जवानों ने उन लोगों को चुनौती भी दी थी। पर वे एक बैग फेंककर पीओके की तरफ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलिंग कर रहे जवानों ने बैग बरामद किया। इसमें से ही सात किलो से अधिक की माइन बरामद हुई। बताया जा रहा है कि 50 वर्ग मीटर के क्षेत्र तक इस माइन की मारक क्षमता है और 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में इससे भारी नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed