{"_id":"596315234f1c1b4c698b4885","slug":"suspect-terrorist-of-lashkar-arrested-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर से लश्कर का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर से लश्कर का एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
आईजी मुनीर खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आतंकी की गिरफ्तारी अनंतनाग जिले से हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान के मुताबिक आतंकी को लश्कर के कमांडर बशीर लश्करी से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कश्मीर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने बताया कि आतंकी का नाम संदीप कुमार शर्मा है जो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आईजी के मुताबिक पुलिस लंबे समय से आतंकी की तलाश कर रही थी। आईजी के अनुसार पकड़ा गया आतंकी कई गंभीर वारदातों की साजिश में शामिल रहा है जिसमें हथियार लूट समेत कई गंभीर घटनाएं भी शामिल है। आईजी के अनुसार पकड़े आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन