फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspect Militants attempted to enter residence of BJP District president Shopian Javed Qadri

J&K: शोपियां में आतंकियों ने पांच युवाओं का किया अपहरण, एक की हत्या

Sat, 17 Nov 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 17 Nov 2018 01:27 PM IST
Suspect Militants attempted to enter residence of BJP District president Shopian Javed Qadri
मृत युवक - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने पांच युवाओं का अपहरण कर लिया। इनमें से एक की हत्या कर दी गई। उसकी सिर कटी लाश शनिवार को पास के बगीचे से बरामद हुई। आतंकियों ने दो युवाओं को छोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक अब भी लापता हैं। पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। 



शोपियां जिले में एक युवक की आतंकियों द्वारा बेरहमी से की गई हत्या के 36 घंटे के भीतर शनिवार को आतंकियों ने जिले से पांच अन्य युवाओं को अगवा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के सैदापोरा पायीन इलाके से एक बेकरी की दुकान से आतंकियों ने तीन युवाओं को अगवा किया। इनकी शिनाख्त सैदापोरा पायीन के शाहिद अहमद गनई व फारूक अहमद और मंजगाम के हुजैफ अहमद कुटे के तौर पर हुई। इस घटना के 12 घंटे बीतने के भीतर ही जिले के मीमांडर गांव से आतंकियों ने दो अन्य युवाओं हकीब जावेद और इशफाक अहमद को अगवा कर लिया। इस बीच आतंकियों ने सुबह अगवा किए गए तीन युवाओं में से दो शाहिद और फारूक को रिहा कर दिया गया जबकि तीसरे की सिर कटी लाश जिले के हरमेन गांव से एक बगीचे से बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि मारे गए युवा की शिनाख्त हुजैफ अहमद (19) के तौर पर हुई है। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार हकीब और इशफाक अभी भी लापता हैं और उन्हें तलाशने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। सूत्रों की मानें तो इस घटना के पीछे हिज्ब से ज्यादा हाथ जैश-ए-मोहम्मद का लग रहा है क्योंकि इन इलाकों में पिछले कुछ महीनों में जैश को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इससे पहले वीरवार देर रात को जिले के सफानगरी इलाके से आतंकियों ने नदीम मंजूर (18) को अगवा किया था और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसकी जिम्मेदारी हिज्ब ने ली थी।
विज्ञापन


अपहृत चार युवक अब भी लापता
बीते दो दिनों में आतंकियों ने 10 युवाओं का अपहरण कर लिया था। इसमें से दो की हत्या कर दी गई। चार को आतंकियों ने रिहा कर दिया, जबकि चार अब भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार चारों का पता लगाने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। 


कक्षा 11 के छात्र की हत्या बेहद तकलीफदेह: उमर
नेकां उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकियों की ओर से कक्षा 11 के छात्र नदीम मंजूर की अपहरण के बाद की गई हत्या को बेहद तकलीफदेह बताया है। ट्वीट किया कि इस प्रकार के कृत्य के लिए कोई जगह नहीं है। इसे न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। हिजबुल की ओर से की गई हत्या वाकई में झकझोरने वाली घटना है। आतंकी संगठनों से सहानुभूति रखने वालों से पूछा जाना चाहिए कि इन हत्याओं से कैसे कश्मीर एक बेहतर और ज्यादा स्वतंत्र स्थान बन सकता है

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed