{"_id":"58aff8d74f1c1b8716b24bfc","slug":"suspect-arrested-on-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा संदिग्ध, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा संदिग्ध, पूछताछ जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 24 Feb 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर से लगी भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों नें एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक कठुआ से लगी भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इलाके में एक पाकिस्तानी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाग नाले से सटी भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आउट पोस्ट के पिलर नंबर पांच के नजदीक बीएसएफ ने एक व्यक्ति को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा था जिसके बाद वहां तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अजहर निवासी ललयान शकरगढ़ के रूप में हुई है। पकड़े गए संदिग्ध की उम्र 21-22 साल बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है हालांकि बीएसएफ के अधिकारी लगातार उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन