फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suryakiran Aerobatic Team to perform on 22 September air show organized by JK administration Indian Air Force

जम्मू-कश्मीर: सूर्य किरण एरोबैटिक टीम हॉक एमके 132 विमान की दिखाएगी ताकत, पहली बार कल होगा वायुसेना का एयर शो

Thu, 21 Sep 2023 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Sep 2023 10:45 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के 76 साल पूरे होने और जम्मू वायु सेना स्टेशन की डायमंड जुबली पर इस शो का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Suryakiran Aerobatic Team to perform on 22 September air show organized by JK administration Indian Air Force
जम्मू में एयर शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में पहली बार भारतीय वायुसेना (IAF) के एयर शो का आयोजन होगा। 22 सितंबर को यह शो सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के 76 साल पूरे होने और जम्मू वायु सेना स्टेशन की डायमंड जुबली पर इस शो का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


पहली बार जम्मू में होने जा रहे एयर शो की फाइनल रिहर्सल 21 सितंबर को होगी। वायुसेना की सूर्य किरण टीम के नौ पायलट हवा में करतब दिखाएंगे। रिहर्सल में प्रशासन और वायुसेना ने कई स्कूलों के बच्चों को बुलाया। इससे पहले बुधवार को विमानों ने करतब दिखाने का अभ्यास किया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एयर शो में कई ऐसे करतब होंगे जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। हालांकि लड़ाकू विमान एयर शो का हिस्सा नहीं होंगे। दावा किया जा रहा है कि एयर शो में हिस्सा लेकर हर कोई रोमांचित होगा। पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय और सूर्य किरण टीम की पायलट लेफ्टिनेंट कंबल संधु ने शो के बारे में कई रोमांचक जानकारियां दीं।

उन्होंने बताया कि सूर्य किरण एशिया की एकमात्र ऐसी टीम है, जो हवाई करतब दिखाती है। नौ विमान एक साथ उड़ाकर करतब दिखाएंगे। इसके अलावा लड़ाकू विमान के प्रशिक्षण की जानकारी देंगे। एम 17 विमान और हेलिकॉप्टर आदि शामिल होंगे। आसमान से कूदने और पैराशूट से लैंडिग भी शो में यादगार पल बनेंगे।

लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने बताया कि एयर शो में लोगों के प्रवेश को निशुल्क रखा है। लोग सतवारी के पीरबाबा मार्ग से एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे। पीआरओ डिफेंस जम्मू का कहना है कि लोग आधार कार्ड या फिर अन्य पहचान पत्र साथ लाएं, ताकि अंदर जाने की अनुमति मिलने में कोई बाधा न आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed