{"_id":"dec01a21259a54ad7192edbf7a17f8a0","slug":"surrender-by-spo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस राइफल लेकर फरार हुए एसपीओ ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस राइफल लेकर फरार हुए एसपीओ ने किया समर्पण
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर से अपने साथी की सर्विस राइफल लेकर फरार एसपीओ ने रविवार को बडगाम पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
शनिवार को राइफल लेकर फरार होने के बाद शहर में हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था।
रैनावारी पुलिस स्टेशन में तैनात एसपीओ रियाज अहमद अपने साथी कांस्टेबल शौकत अहमद की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया था। वह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खान साहिब इलाके का रहने वाला था।
विज्ञापन