{"_id":"5e4a80d08e529388cd3c5dd5e3783ac3","slug":"suresh-raina-visits-soliders-in-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर सुरेश रैना ने जवानों के साथ बिताया वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर सुरेश रैना ने जवानों के साथ बिताया वक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने कश्मीर के साथ लगती भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थापित कुछ अग्रिम चौकिंयों का दौरा कर कुछ समय जवानों के साथ बिताया। कठिन परिस्थितियों में सीमा पर तैनात होकर सीमा के सुरक्षा के लिए तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वो वहां गए थे।
विज्ञापन
रैना ने जवानों से बात की और क्रिकेट से सबंधित कुछ खास लम्हों को उनके साथ साझा किया। जवानों ने खुलकर अपने चहेते खिलाड़ी के साथ बातें की। उन्होंने कठिन हालात में सीमा पर रह कर देश की सुरक्षा करने के लिए जवानों की खूब प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
उनको बताया गया कि हमारे जवान किस प्रकार चौकन्ना रह कर दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और मौका आने पर देश के लिए जान की बाजी तक लगा देते हैं। वहां तैनात कुछ सैन्य अधिकारियों तथा जवानों ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य का वहां पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने जवानों के साथ दोपहर का
विज्ञापन
खाना खाया और उनके साथ वक्त बिताने से वो काफी खुश नजर आए । जोर डालने पर कुछ समय के लिए उन्होंने जवानों के साथ क्रिकेट भी खेला।