फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   sunday market open in srinagar

अलगाववादियों के फरमान को धता बता श्रीनगर में खुली संडे मार्केट

Sun, 02 Oct 2016 09:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 02 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
sunday market open in srinagar
घाटी में रौनक - फोटो : File Photo
अलगाववादियों के बंद के फरमान को दरकिनार करते हुए रविवार को शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास रविवार को संडे मार्केट खुली।
विज्ञापन


लगभग तीन महीने के अंतराल पर लगी इस मार्केट में खरीदारों की भीड़ जुटी। इस बीच, रविवार को भी सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की कई स्थानों पर घटनाएं हुईं।

उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। झड़पों में 35 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने 70 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर के टीआरसी चौक, बटमालू सहित कई इलाकों में फल, जूस, चाय तथा स्नैक्स की दुकानें भी खुलीं। लाल चौक पर निजी तथा सार्वजनिक वाहनों की संख्या अधिक दिखी। हालांकि, बाजारों तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।

बडगाम समेत कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन

sunday market open in srinagar
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
उधर, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मजहामा इलाके मागाम में सुरक्षा बलों से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। सुरक्षा बलों ने नारबल चलो आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। नारबल जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया था।

कवूसा, नारबल तथा आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस दौरान रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। बांदीपोरा में रैली रोके जाने के बाद सुरक्षा बलों पर पथराव की घटना के बाद आंसू गैस के गोले तथा पेलेट गन दागे गए।

सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए कुलगाम जिले के कई गांवों में छापामारी की। इसके बाद लोग विरोध में सड़क पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed