{"_id":"573cc37a4f1c1b7406ac764d","slug":"sumo-fell-into-the-river-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलस्त नदी में गिरी सूमो, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलस्त नदी में गिरी सूमो, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Thu, 19 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
नदी में गिरा वाहन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी तहसील में श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के पास एक टाटा सूमो पुलस्त नदी में जा गिरी। हादसे में पांच वर्षीय अमीना बी और 27 वर्षीय कबीरा बेगम दोनों निवासी लोरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल पुंछ रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लोरन से टाटा सूमो जेके 12-2820 सवारियों को लेकर निकली। जब वह श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के पास पहुंची तो चालक का नियंत्रण खो गया। इससे वह 50 मीटर नीचे पुलस्त नदी में जा गिरी।
हादसे का पता चलते ही आसपास मौजूद लोग, सीमा सुरक्षा बल के जवान और पुलिस कर्मी नदी में उतरे। इसके बाद घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी और फिर जीएमसी पहुंचाया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुंछ के लोग और एमएलसी एवं विधान परिषद के उपसभापति जहांगीर हुसैन मीर भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन
वहीं मेंढर तहसील के कोटां क्षेत्र में भी बुधवार देर शाम एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। इससे उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी को उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही थी। जानकारी के अनुसार टाटा सूमो बींबर गली से मेंढर आ रही रही थी जो अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।