फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sumo fell into the river, killing two

पुलस्त नदी में गिरी सूमो, दो की मौत

Thu, 19 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Thu, 19 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sumo fell into the river, killing two
नदी में ग‌िरा वाहन - फोटो : Amar Ujala
मंडी तहसील में श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के पास एक टाटा सूमो पुलस्त नदी में जा गिरी। हादसे में पांच वर्षीय अमीना बी और 27 वर्षीय कबीरा बेगम दोनों निवासी लोरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल पुंछ रेफर किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लोरन से टाटा सूमो जेके 12-2820 सवारियों को लेकर निकली। जब वह श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के पास पहुंची तो चालक का नियंत्रण खो गया। इससे वह 50 मीटर नीचे पुलस्त नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही  आसपास मौजूद लोग, सीमा सुरक्षा बल के जवान और पुलिस कर्मी नदी में उतरे। इसके बाद घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी और फिर जीएमसी पहुंचाया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुंछ के लोग और एमएलसी एवं विधान परिषद के उपसभापति जहांगीर हुसैन मीर भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेंढर तहसील के कोटां क्षेत्र में भी बुधवार देर शाम एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई। इससे उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी को उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही थी। जानकारी के अनुसार टाटा सूमो बींबर गली से मेंढर आ रही रही थी जो अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed