फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   summer theater workshop

Jammu News: समर थियेटर कार्यशाला छह से, अभिनय की बारीकियां सीखेंगे बच्चे

विज्ञापन
summer theater workshop
जम्मू। युवाओं को अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए नटरंग अपनी वार्षिक समर थियेटर वर्कशाप छह जून से शुरू कर रहा है। नटरंग स्टूडियो में यह कार्यशाला होगी। नटरंग के निदेशक पद्मश्री बलवंत ठाकुर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

एक महीने तक चलने वाली कार्यशाला छह से 14 वर्ष तक बच्चों के लिए होगी। सुबह आठ से 10 बजे तक कार्यशाला होगी। इसमें बच्चों को नाटक में अभियन, निर्देशन और लेखन के बारे में भी बताया जाएगा। बलवंत ठकुर ने कहा कि थियेटर समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए एक कुशल उपकरण माना जाता है। चिल्ड्रन थियेटर कैंप-2023 जम्मू के बच्चों के लिए सीखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि 33 सालों से नियमित रूप से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में अभी तक हजारों बच्चों को प्रशिक्षित प्रेरित किया गया है। इनमें से अधिकांश ने सिविल सेवा, अभिनय, व्यवसाय, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सामाजिक कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। नटरंग के चिल्ड्रन थियेटर का प्रशिक्षण मॉड्यूल पद्मश्री बलवंत ठाकुर द्वारा तैयार किया गया है, जिन्होंने जम्मू के चिल्ड्रन थिएटर को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed