{"_id":"57a995224f1c1b9976ee4d51","slug":"summer-special-trains-will-stop-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह बंद होंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह बंद होंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 09 Aug 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
गर्मियों की छुट्टियां और अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की बढ़ी संख्या को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू और कटड़ा के लिए चलाई गई समर स्पेशल ट्रेनें अगस्त के अंतिम सप्ताह में बंद हो जाएंगी। कुछ ट्रेनें 25 अगस्त तो कुछ 31 को अंतिम फेरा लगाएंगी।
विज्ञापन
अप्रैल में गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से 10 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इन ट्रेनों को जुलाई के दूसरे सप्ताह चलाया जाना था, लेकिन फिर अमरनाथ यात्रा को लेकर इनका विस्तार कर दिया गया, लेकिन अब रेलवे ने इनको बंद करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 82401-82402 दिल्ली जंक्शन-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 30 अगस्त, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 04401-04402 आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर एक्सप्रेस 30 अगस्त, 04503-04504 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 25 अगस्त, जम्मू और पठानकोट के बीच सफर करने वाले स्थानीय यात्रियों के लिए पांच दिन चलने वाली 04991-04992 डीएमयू 31 अगस्त, सप्ताह में एक दिन चलने वाली 04971-04972 जम्मू तवी-उदयपुर स्पेशल 26 अगस्त को अंतिम फेरा लगाकर बंद हो जाएगी। इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन भी अगस्त के अंतिम सप्ताह में बंद हो जाएगी।
विज्ञापन