{"_id":"987f5d145d02a82a3a81697c3df579b1","slug":"summer-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में परेशानी का सबब बनेगी बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में परेशानी का सबब बनेगी बिजली कटौती
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट के तहत बिजली ढांचे को मजबूत करने के कार्य के गर्मी के मौसम में भी जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में अगर मौजूदा समय की तरह घंटों बिजली गुल रहने का सिलसिला जारी रहा तो परेशानी का सबब बनेगा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य तो अभी करीब दो साल चलेगा। स्मार्ट मीटर लगाने से लेकर बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाने के अलावा विभिन्न स्तर पर अभी कार्य होना बाकी है।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी इरकान इस कार्य को कर रही है और उसके आग्रह पर चरणबद्ध तरीके से विभिन्न इलाकों में घंटों पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया जाता हैं।
गर्मी के मौसम में भी प्रोजेक्ट पर कार्य जारी रहेगा। परियोजना बिजली ढांचे का दर्जा बढ़ाने के लिए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को हलकी परेशानी तो हो सकती है लेकिन जब परियोजना पर कार्य पूरा होगा तो उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
खासतौर से बिजली ढांचे पर ओवरलोड और कुंडी डालकर बिजली चोरी जैसी समस्याओं पर रोक लगाने में मदद मिल सकेगी।
बिजली विभाग की ईएमएंडआर्रई विंग जम्मू के चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता का कहना है कि आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य पूरा होने में अभी काफी वक्त लगेगा। जहां तक गर्मी के मौसम की बात है तो इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।