{"_id":"64a48056965ddb97310b8a77","slug":"sumb-goran-road-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-35-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुंब से गौरण मार्ग की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुंब से गौरण मार्ग की मरम्मत की मांग
Wed, 05 Jul 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। धार्मिक स्थल बाबा शिवो गौरन सड़क की हालत काफी खराब है, जिस कारण लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से जल्द सड़क की हालत में सुधार की मांग उठाई है।
बाबा शिवो विकास कमेटी के प्रधान देस राज, कृष्ण चंद्र और आदित्य वर्मा ने बताया कि मंदिर में रविवार को 25 से 30 हजार और मंगलवार को 10 से 15 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुंब ब्लाॅक के पहाडी इलाकों के ग्रामीण भी इसी मार्ग पर निर्भर हैं। बरसात में छोटे नालों में बाढ़ आने से सड़क बंद हो जाती है। इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक किसी ने भी सड़क की सुध नहीं ली है। उन्होंने जिला प्रशासन से सुंब-गौरण तक सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। इससे स्थानीय लोगों सहित श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी।
मार्च तक ठेकेदार को सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया है। सांबा से गौरण तक पुलियों का काम शुरू हो चुका है। मार्च माह तक बाबा शिवो धार्मिक स्थल तक सड़क चकाचक हो जाएगी।
विज्ञापन
- बलवान सिंह, डीडीसी उपाध्यक्ष, सांबा