फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sujwan terrorist attack case NIA action in Anantnag and Pulwama

NIA raid: सुंजवां आतंकी हमले में अनंतनाग और पुलवामा में छापा, केस से जुड़े दस्तावेज बरामद

Thu, 14 Jul 2022 12:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 12:56 AM IST
सार

ज्ञात हो कि गत 22 अप्रैल को भारी हथियारों से लैस दो आतंकियों ने सुंजवां सैन्य ठिकाने के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था जबकि दोनों हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

विज्ञापन
Sujwan terrorist attack case NIA action in Anantnag and Pulwama
एनआईए - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू के सुंजवां सैन्य ठिकाने के पास हुए आत्मघाती हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग तथा पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके में छापा मारा। इस दौरान कई ठिकानों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


सुंजवां हमले के बाद मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए थे। साथ ही सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।  जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में दो तथा जम्मू में एक ठिकाने पर तलाशी ली गई। इस दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


कुछ लोगों से जांच एजेंसी ने पूछताछ भी की है। बताया गया कि पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों के साथ एनआईए टीम ने सुबह एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों को खंगाला गया। बताते हैं कि कार्रवाई के दौरान न तो किसी को ठिकाने से बाहर निकलने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ज्ञात हो कि गत 22 अप्रैल को भारी हथियारों से लैस दो आतंकियों ने सुंजवां सैन्य ठिकाने के पास सीआईएसएफ की बस पर हमला कर दिया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था जबकि दोनों हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। एनआईए ने 26 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था।

 

जांच में पता चला कि दोनों आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर सांबा के सुपवाल पहुंचे थे। वहां से वे एक मिनी ट्रक में सवार होकर जम्मू पहुंचे थे। अब तक इस मामले में मिनी ट्रक का ड्राइवर, हेल्पर समेत तीन लोग पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed