फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suicide

सीआरपीएफ के जवान ने बूम चंद्रकोट में खुद को गोली मार की आत्महत्या

विज्ञापन
Suicide
रामबन। सीआरपीएफ कांस्टेबल ने कथित तौर पर रामबन के बूम चंद्रकोट क्षेत्र में स्थित 84 बटालियन में अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक कांस्टेबल की पहचान राजीव रंजन सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी गोवांदगरी, तहसील तारीयद, जिला छपरा, बिहार के रूप में की है। वह सीआरपीएफ 84 बटालियन बी-कंपनी में तैनात था। जानकारी अनुसार बटालियन में उसके सहयोगी सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार सुबह 8.40 पर गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद सभी लोगों ने राजीव को मृत पाया। उसकी सर्विस राइफल पास पड़ी थी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया? पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed