{"_id":"5efa3fd98ebc3e42b82f3a2d","slug":"suicide-jammu-city-news-jmu213228080","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला सब्जी विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला सब्जी विक्रेता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक सब्जी विक्रेता का शब घर में फंदे से झूलता मिला। सब्जी विक्रेता मूल रूप से कठुआ के हीरानगर का रहने वाला था। वह इस समय ग्रेटर कैलाश में किराए पर पत्नी के साथ रह रहा था। मृतक की पहचान लवली शर्मा आयु 35 वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम पांच बजे लवली ने अपने करीबी रिश्तेदार को फोन किया था, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद इसी रिश्तेदार ने उसे रात को 10 बजे फोन किया तो लवली ने फोन नहीं उठाया। इससे उक्त रिश्तेदार उसके घर पहुंचा तो देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है। मृतक की पत्नी भी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस का कहना है कि पत्नी से लवली की लड़ाई भी होती रहती थी। घर में किसी के न होने के चलते उसने फंदा लगा लिया। शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। ब्यूरो
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
जम्मू। रियासी में एक सड़क हादसे के दौरान घायल हुए व्यक्ति की जीएमसी में मौत हो गई। मृतक राजेश रियासी का रहने वाला था। रविवर को कार दुर्घटना में वह घायल हो गया। सोमवार को जीएमसी में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
जहर निगल कर जीएमसी में भर्ती हुए युवक की मौत
जम्मू। जीएमसी में जहर निगल कर भर्ती हुए एक युवक की मौत हो गई। नौशेरा के रहने वाले हरप्रीत ने अपने ही घर में जहर निगल लिया था। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्यूरो