फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sucide in samba

Jammu News: ऑटो चालक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
sucide in samba
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड चार में सोमवार को ऑटो चालक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। मृतक की पहचान 45 वर्षिया प्रेम सागर पुत्र देव राज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेम सागर सोमवार सुबह घर में अकेला था। निजी स्कूल में अध्यापक पत्नी काम पर गई थी। दोनों बच्चे भी स्कूल गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय जब स्कूल से बेटी लौटी तो दरवाजा बंद था। खटखटाया तो अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर बेटी साथ वाले घर से अपने घर की छत पर पहुंची और उसने देखा कि प्रेम सागर का शव फंदे से लटक रहा था। बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और शव को उतारा। पुलिस ने शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रेम सागर आरएस पुरा में ऑटो चलाता था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बताया कि शव संदिग्ध हालात में मिला है। इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed