फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sub Inspector Daljit Singh remembered on Martyrs' Day

Jammu News: शहीदी दिवस पर सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को किया याद

विज्ञापन
Sub Inspector Daljit Singh remembered on Martyrs' Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के 29वें शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कस्बे के दलजीत सिंह चौक में उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शहीद के परिजन तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा के समापन पर शहीद दलजीत सिंह के सम्मान में जयघोष लगा। उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया गया। एसपी हेडक्वार्टर अना सिन्हा ने कहा कि शहीद सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने जिला पुंछ की तहसील सुरनकोट क्षेत्र में आतंकियों का बहादुरी से सामना करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि वह हमारे मध्य नहीं हैं पर उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान भी किया गया। उन्होंने उनके शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मौजूद एसडीपीओ आरएस पुरा सरदार गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed