{"_id":"6068b6b78ebc3e59220c6684","slug":"students-will-study-in-ciiit-with-the-help-of-robot-technology-jammu-city-news-jmu2326812150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआईआईटी में रोबोट टेक्नोलॉजी की मदद से पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईआईआईटी में रोबोट टेक्नोलॉजी की मदद से पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिक्रम चौक स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेंटर फॉर इन्वेंशन, इनोवेशन, इंक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) का अगले सप्ताह शुभारंभ होगा। 10 या 12 अप्रैल को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा सेंटर का शुभारंभ कर सकते हैं।
टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से तैयार किए गए सेंटर में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्रों का नवीनतम तकनीक की मदद से उद्योग जगत की मांग के अनुरूप कौशल विकास किया जाएगा। 250 से ज्यादा विद्यार्थियों ने कोर्स के लिए आवदेन भी किया है। नवीनतम तकनीक और मशीनरी से लैस सीआईआईआईटी में कंप्यूटर से संचालित मशीनरी, रोबोट आधारित टेक्नोलॉजी होगी। अगर कोई मशीनरी पार्ट बनाना है तो पहले प्रोग्राम करना होगा और उसके अनुरूप पार्ट तैयार होगा। सेंटर में कन्वेयर बेल्ट वाहक पट्टा लगा है। इसमें दिखाया जाएगा कैसे एक पार्ट से कोई भी मशीनरी बननी शुरू होती है और कैसे वह कन्वेयर बेल्ट से गुजरते हुए अंत में पूरा तैयार प्रोडक्ट सामने आता है। सेंटर में साइकिल की असेंबल लाइन बनाई गई है, जहां पर विद्यार्थी समझेंगे कि कैसे एक साइकिल तैयार होती है।
18 शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे
सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहन और उनके चार्जर आदि भी रखे गए हैं, जिनके बारे में विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा। सेंटर में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग से जुड़े तीन-तीन महीने के 18 शार्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे। यह नए अकादमिक वर्ष से शुरू होंगे। इसमें टाटा टेक्नोलॉजी के शिक्षक पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
--
पॉलिटेक्निक कॉलेज जम्मू बिक्रम चौक में सीआईआईआईटी सेंटर तैयार हो चुका है। एलजी से सोमवार को इसके शुभारंभ को लेकर तिथि मिल जाएगी। टाटा टेक्नोलॉजी ने सेंटर में मशीनरी लगवाई है। 250 विद्यार्थियों ने शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए पंजीकरण भी करवाया है।
-सज्जाद हुुसैन गनाई, निदेशक, कौशल विभाग