फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students watch universe happening

Jammu News: विद्यार्थियों ने देखी छह ग्रहों के संरेखण की दुर्लभ खगोलीय घटना

Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
students watch universe happening
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रहों की जानकारी लेते बच्चे। संवाद - फोटो : samba
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बाॅयज ने ग्रह परेड पर खगोलीय कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के सरकारी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से एक खगोलीय घटना का आयोजन किया गया। सुबह सांबा और जम्मू जिले के स्कूलों के साथ जूम से ऑनलाइन सत्र आयोजित किया गया, इसमें 1200 छात्रों ने भाग लिया।
इस सत्र में छात्रों को एक सीधी रेखा में छह ग्रहों के संरेखण की दुर्लभ खगोलीय घटना के बारे में अवगत कराया गया। भारती एयरटेल फाउंडेशन के विशेषज्ञ दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में आकाशीय चमत्कार को करीब से देखने के लिए रोमेश कुमार की मदद से दूरबीन स्थापित किया गया था और घटना को विस्तार से समझाने के लिए सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल अंजू देवी ने छात्रों को विज्ञान और प्रकृति के चमत्कारों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रविंदर सिंह संब्याल बतौर मुख्य अतिथि, भारती एयरटेल फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक मुदासिर शाह, शिक्षकों और टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ज्योतिषी डॉ. खेम राज शर्मा के अनुसार कि तीन ग्रह इकट्ठे होने पर अकाल मृत्यु, आगजनी व जलप्रवाह आदि की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इससे मौसम में भी फेरबदल हाेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed