{"_id":"8478fcb7268e459462f8fe2d76a8f66b","slug":"students-want-to-go-other-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे कालेज में भेजने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे कालेज में भेजने की मांग उठाई
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 02 Sep 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के एक कालेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने श्रीनगर की प्रेस कालोनी में सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र उक्त कालेज से कहीं और पढ़ाई के लिए भेजने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र के अनुसार कुछ दिन पहले कालेज में क्रिकेट मैच के दौरान कश्मीरी छात्रों की पिटाई की गई, तब से वह अपने आपको वहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, कालेज प्रबंधन तथा पुलिस ने काफी सहयोग दिया। जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया, लेकिन फिर भी वह वहां से देश के किसी भी दूसरे कालेज में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि उनका भविष्य खराब हो।
विज्ञापन
गुरुवार को विधानसभा के स्पीकर मुबारक गुल ने सदन की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि वह जम्मू-कश्मीर के उन छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाएं जो राज्य से बाहर देश के विभिन प्रोफेशनल कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपील की कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन