करिश्मा चिब जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से चलाई जा लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जम्मू जिले के 53640 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं, जिसमें से केवल 37374 विद्यार्थी ही ऑनलाइन कक्षाओं के साथ जुड़े हुए हैं। इनमें से 27673 विद्यार्थी वहाट्सएप, 5742 फोन, 6703 वीडियो लेक्चर, 12954 पीडीएफ नोट्स और 10046 विद्यार्थी टीवी, रेडियो , टेक्स्ट बुक या स्टडी मैटिरियल का लाभ ले रहे हैं। सरकारी स्कूल के ज्यादातर विद्यार्थी गरीब तबके से आते हैं जिनके पास ज्यादा विकल्प नहीं होते। इस समय जिले में 7898 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके पास न तो फोन है और न ही टीवी और वहीं 8368 विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिनके पास कुल मिलाकर कोई विकल्प ही नहीं है। वहीं बात करें पूरे जम्मू संभाग की तो उसमें कुल मिलाकर 556069 विद्यार्थी पंजीकृत हैं पर केवल 301803 विद्यार्थि को ही विभिन्न माध्यमों से विभाग द्वारा अभी तक जोड़ा जाया गया है। इस मुश्किल स्थिति में विभाग के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है कि किस तरह से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को जोड़ा जा सके और पढ़ाया जा सके। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई में लॉकडाउन के चलते ज्यादा नुकसान न झेलने पड़े इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस समय विभाग को जरुरतमंद और गरीब विद्यार्थियों तक पढ़ने की समाग्री और कोई विक्लप उपलब्ध करवाना सबसे अहम और आवश्यक कदम है जिसके लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारी का कहना है कि कुछ समय में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से जोड़ लिया जाएगा ताकि किसी को भी पढ़ाई में नुकसान न झेलना पड़े। हमारी कोशिश जारी है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचा जा सके। इसके लिए विभाग द्वारा लगातार कोशिश भी की जा रही है। जिन विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से नहीं जुड़ा जा रहा उनके साथ ऑफलाइन माध्यम से ही पढ़ाई की समाग्री पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसमें विभाग द्वारा स्टडी मैटिरियल और किताबें विद्यार्थियों के घरों तक पहुंचाई जा रही हैं। - अनुराधा गुप्ता , निदेश स्कूल शिक्षा विभाग