{"_id":"5ac2280b4f1c1bcd618b51e3","slug":"students-of-kashmir-university-offered-funeral-prayers-in-absentia-for-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"KU के छात्रों का शर्मनाक चेहरा आया सामने, आतंकियों के मारे जाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KU के छात्रों का शर्मनाक चेहरा आया सामने, आतंकियों के मारे जाने पर किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Student of kashmir university
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने शोपियां में आतंकियों के मारे जाने पर प्रदर्शन किया। विवि के भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने शोपियां और अनंतनाग में मारे गए स्थानीय आंतकियों और पत्थरबाजों के मारे जाने पर दुख जताया।
विज्ञापन
युवाओं ने इस दौरान कैंपस में ही आतंकियों के लिए नमाज भी अता की। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी उनके साथ मौजूद दिखी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान युवाओं ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की। बता दें कि शोपियां में आतंकियों के मारे जाने की खबर फैलने के बाद ही छात्रों का प्रदर्शन चालू हो गया था।
विज्ञापन
हालात के तनावपूर्ण होने के कारण सारी कक्षाओं को स्थागित कर दिया गया। बता दें कि दक्षिणी कश्मीर में इस साल का सबसे बड़ा आपरेशन चलाते हुए सुरक्षा बलों ने अलग-अलग तीन मुठभेड़ों में कमांडर जुबैर अहमद तुर्रे समेत 13 आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
मारे गए आतंकी लश्कर तथा हिजबुल मुजाहिदीन के माने जाते हैं। एक आतंकी को जिंदा भी दबोचा गया है। सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। आतंकियों को भगाने के लिए नागरिकों ने मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों पर जबर्दस्त पथराव किया।
हिंसक झड़पों में दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दी गई। मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। मुठभेड़ के विरोध में अलगाववादियों के दो दिन के बंद के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।