फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students in jammu made agro car

छात्रों ने मात्र बीस दिन में बना डाली एग्रो कार

Fri, 26 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
students in jammu made agro car

आईईसीएस पालीटेक्निक कालेज, पुरखू कैंप के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर के छात्रों ने बीस दिन में न्यू एक्रो कार का निर्माण कर नया कारनामा कर दिखाया है। पेट्रोल से चलने वाली इस कार में मजबूत चेसी लगाई गई है। जिससे यह 250 किलो तक का वजन उठा सकती है। कार में एक समय तीन लोग बैठकर सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


एचओडी एचएन भट्ट के मार्गदर्शन और जतिन नरगोत्रा के नेतृत्व में छात्र राहुल कौल, अनमोल शर्मा, आशीष शर्मा, वाजिद हुसैन, शीतल सिंह, सोहित शर्मा ने काम का निर्माण करने में अपना योगदान दिया। जतिन ने बताया कि कार में 40 स्क्वेयर 1 एमएम पाइप और 25.3 एमएम फ्लेट एंगल लगाया गया है, जिससे उसकी चेसी में मजबूती रहेगी।
विज्ञापन


इस फैब्रिकेटिड कार के अधिकांश उपकरण ग्रुप के सदस्यों ने खुद तैयार किए हैं। कार का ट्रायल सफल रहा है और यह हर मौसम में चल सकती है। एक्रो कार को वातावरण को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है। कार के निर्माण पर कालेज प्रशासन ने ग्रुप सदस्यों की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed