{"_id":"9d33cd0729456691880e966ec496861e","slug":"students-demand-rechecking-in-ug-second-year-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक द्वितीय वर्ष के परिणाम में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक द्वितीय वर्ष के परिणाम में धांधली
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 05 Aug 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले जारी किए गए स्नातक द्वितीय वर्ष के परिणामों से छात्र खुश नहीं है। आरोप है कि उनको जानबूझ कर कम नंबर दिए गए हैं। छात्रों ने ने इसके खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। वहीं कॉलेजों की तरफ से परीक्षा कंट्रोलर को लिखित पत्र भेजा जा रहा है कि परिणामों की दोबारा जांच हो और फिर से परिणाम घोषित किया जाए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कामर्स का परिणाम भी ऐसे ही था। जिसका विरोध होने पर बाद में जांच हुई और फिर से परिणाम घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार, घोषित परिणामों में जिले के 80 फीसदी विद्यार्थियों को अंग्रेजी के विषय में फेल कर दिया गया है, जबकि विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी।
विज्ञापन
इसकी शिकायत लेकर विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। सरकारी डिग्री कालेज राजोरी के प्रधानाचार्य जावेद काजी का कहना है कि काफी विद्यार्थी कालेज में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं कि उनका परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं है। कालेज की ओर से कंट्रोलर परीक्षा को जांच करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं अन्य कालेजों का भी यहीं हाल है। हिमालयन कालेज, तारिक कालेज, थन्नामंडी डिग्री कालेज आदि में भी विद्यार्थी ऐसी ही शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं।