{"_id":"9c4940ba3c470e4c88c6d759197b0599","slug":"student-protest-against-worst-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टल में खराब भोजन मिलने पर बिफरे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टल में खराब भोजन मिलने पर बिफरे विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुज्जर हास्टल कठुआ में सुविधाओं के अभाव पर विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। हास्टल प्रशासन पर लापरवाही और गैरहाजिरी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हॉस्टल में अव्यवस्था को लेकर पहले भी आवाज उठाई जा चुकी है लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।
शुक्रवार को हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विद्यार्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हास्टल प्रबंधन खराब भोजन परोस रहा है।
विज्ञापन
यहां तक की पानी की टंकी को लंबे अरसे से साफ नहीं करवाया गया है। घटिया खाना खाकर अक्सर बच्चे बीमार होते हैं, लेकर हास्टल प्रबंधन अस्पताल ले जाने की जगह बीमार बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर देते हैं।
विज्ञापन
वहीं मामले में सफाई देते हुए हास्टल वार्डन मुश्ताक अहमद ने कहा कि फंड के अभाव से प्रबंधन को जूझना पड़ रहा है। पहले जहां प्रति विद्यार्थी 50 रुपये मिलते थे, अब 37 रुपये ही मिल रहे हैं।
मीनू में मामूली बदलाव में विद्यार्थियों को सहयोग करना चाहिए। अनुपस्थिति रहने के सवाल पर मुश्ताक अहमद ने कहा कि उनके पास सांबा का भी अतिरिक्त प्रभार है।