फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student protest against to cut fares

यात्री भाड़े में कटौती को उतरे सड़क पर

Sat, 07 Feb 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 07 Feb 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
student protest against to cut fares

पेट्रो उत्पादों की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद यात्री वाहनों का किराए में कटौती न किए जाने से विद्यार्थियों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले बॉयस हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द विद्यार्थियों की मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यात्री वाहनों में न तो विद्यार्थियों को छूट दी जा रही है और ना ही किराए में कटौती की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए परिषद के प्रदेश सचिव राहुल देव शर्मा ने कहा कि हाल के महीनों में ही पेट्रोल कीमतों में अठारह रुपये, जबकि डीजल कीमतों में चौदह रुपये तक की कमी आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन सामान्य सी कीमत बढ़ोत्तरी पर ट्रांस्पोर्टर किराए में बढ़ोत्तरी से नहीं चूकते। सरकार और प्रशासन भी ट्रांस्पोर्टरों की सुनवाई करते हैं। लेकिन अब कोई भी किराए में कटौती के लिए आगे नहीं आ रहा।

राहुल देव शर्मा सहित स्कूल इकाई के पदाधिकारी सुमित सूदन ने कहा कि विद्यार्थी वर्ग को रोजाना यात्री वाहनों में जिल्लत का सामना करना पड़ता है। किराए में पचास फीसदी छूट का सरकारी नियम है, लेकिन यात्री वाहन उन्हें यह छूट नहीं देते।


उन्होंने कहा कि ज्यादातर तो यात्री वाहन विद्यार्थियों को वाहनों पर चढ़ने भी नहीं देते। इस विषय को लेकर पिछले दिनों विद्यार्थियों ने डिग्री कॉलेज के निकट प्रदर्शन किया था।

लेकिन आश्वासन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द यात्री किराए में कमी नहीं की गई, तो वे इसके खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed