फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Student in jammu commits suicide due to harassment of teacher, jammu kashmir news

जम्मूः शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 07 Sep 2019 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Sep 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Student in jammu commits suicide due to harassment of teacher, jammu kashmir news
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू के राजोरी में शिक्षक की प्रताड़ना ने तंग आकर दसवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत के बाद शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
मंजाकोट तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल गलूती में दसवीं की छात्रा मुस्कान निवासी कोटली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


पिता जाकिर समेत अन्य ने बताया कि मुस्कान की कुछ सहेलियों से बातचीत के दौरान पता चला कि स्कूल का एक शिक्षक इरफान मुस्कान को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इससे वह तनाव में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पढ़ाई के दौरान उनके मुस्कान को सभी छात्रों के सामने डांटते हुए कक्षा से बाहर कर दिया था। इसके अलावा उसे पहले भी कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इससे वह बेहत तनाव में आ गई थी। इसके बाद उसने आत्मघाती जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीईओ एमए राथर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को तत्काल स्कूल से हटा दिया गया है। उसके मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।


इस हादसे की विभाग भी विस्तार से जांच करा रहा है जिससे की मामला सामने आ पाए। एसएसपी जुगल मनहास ने बताया कि शिक्षक इरफान के खिलाफ मुकादमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सभी से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed