{"_id":"4f5d03deab92d088bae879436eb30306","slug":"student-fled-with-answer-sheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर में सोमवार को छाया घना अंधेरा एक परीक्षा केंद्र के लिए मुसीबत बन गया। जहां परीक्षा देने वाला एक छात्र अंधेरा का लाभ उठाकर उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। कुछ देर बाद जब थोड़ी रोशनी हुई तो देखा कि छात्र अपनी सीट पर नहीं था और उसकी उत्तर पुस्तिका गायब थी। परीक्षा केंद्र स्टाफ और स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आया। घटना शहर के हरी सिंह स्कूल की है। यहां दो दिन पहले ही दसवीं कक्षा की परीक्षा में दो युवकों को किसी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। रेजीडेंसी चौकी प्रभारी नितिन खजुरिया ने बताया कि सोमवार को बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की प्राइवेट परीक्षा चल रही थी। तभी एक छात्र अभिषेक घई अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परीक्षा के समय एकदम से घना अंधेरा हो गया और छात्र किसी तरह से वहां से निकल गया। रोशनी होने पर उसकी उपस्थित नहीं दिखी तो सब हैरान हो गए। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले इसी स्कूल में दसवीं कक्षा की प्राइवेट परीक्षा में दो युवकों को पकड़ा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्र के घर का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन