फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student die in avalanches

कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sat, 30 Jan 2016 10:01 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
student die in avalanches

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छेल इलाके से 11 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी क्षेत्र सुंतवारी बाला में शनिवार को मदरसा जा रहे एक छात्र काठवार गांव निवासी महराज खान (15) की हिमस्खलन की चपेट में आने से की मौत हो गई।

विज्ञापन


सेना और पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर बर्फ में दबे थली गांव निवासी जावेद खान (14) और सुंतबाला गांव निवासी कैसर अहमद मीर (14) को बचा लिया। तीनों बच्चे दस फीट बर्फ के नीचे दब गए थे।
विज्ञापन


लेकिन, महराज को बचाया नहीं जा सका। कश्मीर के चार जिलों के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लद्दाख संभाग के लिए भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी में चापर सेवा हुई प्रभावित

student die in avalanches

कश्मीर और जम्मू संभाग के कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानों पर पानी बरसा। बारिश से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चापर सेवा प्रभावित रही।

इस बीच, लेह न्यूनतम माइनस 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। गुलमर्ग माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

मंडलायुक्त कश्मीर असगर सामून के अनुसार चौकीबाल टंगधार, ताया, रागिनी, पुत्ताखान, जुनेगांड, मलाई, फरकियां, केरन सेक्टर, राजदान पास (बांदीपोरा), गुलमर्ग, द्रास सेक्टर और कारगिल सेक्टर में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed