फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student busy in PG online application for entrance

पीजी एंट्रेंस के लिए आनलाइन आवेदन में व्यस्त विद्यार्थी

Wed, 03 Jun 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Jun 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
student busy in PG online application for entrance

जम्मू यूनिवर्सिटी के साथ मान्यता प्राप्त कालेजों में पी जी कोर्सों में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी अपने आनलाइन आवेदन फार्म जमा करवाने में व्यस्त हैं। जेयू प्रशासन की ओर से स्थापित किए काउंटरों से फार्म आदि खरीदने के बाद विद्यार्थी शहर और आसपास के शहरों में स्थित साइबर कैफे का सहारा लेकर अपना आनलाइन आवेदन भरने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस फार्म भरने के लिए पुराने शहर के कच्ची छावनी, पक्का डंगा, दीवाना मंदिर, कनाल रोड, जेयू रोड, बिक्रम चौक और आसपास के स्थानों में स्थित साइबर कैफे में विद्यार्थियों की अच्छी-खासी तादाद देखी जा रही है जो अपना एंट्रेंस फार्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही एंट्रेंस परीक्षा और स्नातक के अंतिम वर्ष के परिणामों के बारे में साइबर कैफे के संचालकों से जानकारी भी ले रहे हैं।   

अपने मनपसंद विषय में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी कोचिंग संस्थान और विशेषज्ञों का भी सहारा ले रहे हैं, ताकि एंट्रेंस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पीजी सीट के लिए अपनी दावेदारी को पक्का किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्रेंस परीक्षा के लिए कच्ची छावनी स्थित साइबर कैफे में अपना फार्म भरने के लिए आए बनतालाब के राहुल पंडिता, अजय रैना और दुर्गा नगर की रागिनी शर्मा ने बताया कि वह जेयू में पीजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए अपना एंट्रेंस फार्म भरने के लिए आए हैं।


उन्होंने बताया कि एंट्रेंस परीक्षा के लिए वह निजी कोचिंग संस्थान से भी कोचिंग ले रहे हैं। रागिनी ने बताया कि अभी स्नातक के अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अंतिम वर्ष के साथ ओवर आल प्रतिशत परिणाम और एंट्रेंस टेस्ट के बीस प्रतिशत परिणाम के आधार पर ही पीजी कोर्स में दाखिला मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed