फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike was broken in the valley began oil supply

टूट गई तेल टैंकरों की हड़ताल, घाटी में सप्लाई शुरू

Fri, 01 Aug 2014 05:21 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
strike was broken in the valley began oil supply

दो दिन चली जद्दोजहद और प्रशासनिक अधिकारियों की कसरत के बाद आखिर तेल टैंकरों की हड़ताल आज खत्म हो गई। जम्मू और कश्मीर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिलने के बाद घाटी में तेल ले जाने वाले टैंकर चालकों और संचालकों ने हड़ताल वापस ले ली।

विज्ञापन


इसके साथ ही घाटी में तेल की किल्लत को लेकर जताई जा रही आशंका भी खत्म हो गई। गौरतलब है कि घाटी में जम्मू से तेल ले जाने वाले टैंकरों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व भी घाटी में तेल टैँकरों को निशाना बनाते हुए उनसे मारपीट की गई थी। इसके विरोध में गुस्साए टैंकर चालकों और संचालकों ने घाटी में तेल ले जाने से इंकार करते हुए हड़ताल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर ड्राइवर के पास होगा आईजी का नंबर

strike was broken in the valley began oil supply

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन दो दिन से ही टैंकर संचालकों की मान मनौव्वल में लगा हुआ था। शुक्रवार को भी इस संबंध में जम्मू के डिवीजन कमिश्नर के ऑफिस में बैठक हुई।

जिसमें कमिश्‍नर, डीसी, एडीसी, ‌आईजी, एसएसपी और जेएंडके आयल टैंकर आनर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से टैंकर चालकों की पूरी सुरक्षा का आश्‍वासन दिया गया।

निर्णय हुआ कि घाटी में तेल ले जाने वाले टैंकर चालकों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और इसके अलावा श्रीनगर के आईजी का फोन नंबर हर टैंकर चालक के पास होगा।

घायल ड्राइवरों को दिए गए 15-15 हजार

strike was broken in the valley began oil supply

जरूरत पड़ने पर वो तुरंत उन्हें फोन कर सुरक्षा की मांग कर सकता है। इस संबंध में टैंकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आईजी कश्‍मीर से फोन पर बात भी करवाई गई।

जिससे संतुष्ट होने के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। टैंकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनान शर्मा ने बताया कि पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा का आश्‍वासन मिलने के बाद ही हड़ताल वापस ली गई है।

अगर दोबारा इस तरह की दिक्‍कत हुई तो फिर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं उन्होंने बताया कि घाटी में हमले में घायल हुए दोनों ड्राइवरों को दस-दस हजार रुपये की मदद की गई है। इसके अलावा प्रशासन ने भी रेडक्रास की तरफ से 15-15 हजार रुपये की मदद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed