फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strict action will be taken against accused warden: naeem

आरोपी वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: नईम

Sun, 19 Jun 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 19 Jun 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
strict action will be taken against accused warden: naeem
- फोटो : Sanjay Gupta

राज्य विधानसभा में शनिवार को गुज्जर-बकरवाल हॉस्टल में छात्राओं के साथ वार्डन द्वारा की गई मारपीट का मुद्दा भी गूंजा। नेशनल कांफ्रेंस की विधायक शमीमा फिरदौस ने सदन में इस मुद्दे की निंदा करते हुए इसको सरकार के सामने उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन मांगा। 

विज्ञापन


जिस पर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने इस घटना में आरोपी वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने मामले की निंदा करते हुए कहा कि यह एक अध्यापक द्वारा क्रूरता की मिसाल पेश की गई है। उन्होंने सदन को सूचित करते हुए बताया कि वार्डन द्वारा ऐसी क्रूरता से लाठी का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे बंदों को शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा होने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वार्डन की क्रूरता के कारण 7 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था जो अब रिकवर कर रही हें। मंत्री ने बताया कि वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन आरोपी वार्डन बार-बार अपना ठिकाना बदल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिलाया जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे कदम भी उठाए जाएंगे जिससे ऐसी घटना भविष्य में न घटे। मंत्री द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस विधायक जीएम सरूरी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उसके सस्पेंशन से कुछ नहीं होगा, उसे नौकरी से सीधा टर्मिनेट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed