फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stricke

सफाई कर्मियों की हड़ताल से लगने लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
stricke
अखनूर के बाजार में पडी गंदगी
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर चार दिन से हड़ताल पर हैं। ऐसे में नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ प्रशासन सफाई कर्मियों की मांगों को न तो समाधान कर रही है और नहीं सफाई व्यवस्था को लेकर ही कोई गंभीरता दिखा रही है।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मांग कर रहे हैं कि दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी जिन्होंने सात वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उनको नियमित किया जाए। सभी नगर पालिका, परिषदों में रिक्त पदों को भरने के लिए एसआरओ 43 का पालन किया जाए। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कस्बे के 13 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गंदगी के ढेर लगे होने के कारण क्षेत्र के लोग भी हड़ताल के समर्थन में आ गए हैं। युवा आस्था मंडल के सदस्य राहुल लंगर ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की आए दिन हड़ताल पर कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने पर सरकार को चाहिए। कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएं, ताकि आम लोगों को गंदगी से आ रही परेशानियों को निजात मिल सके। दुकानदार विक्की गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से लगातार बदबू आ रही हैं, जबकि पैदल चलने से कई परेशानियों से गुजरना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने बताया कि गलियों और बाजारों में गंदगी के ढेर से परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की जायजा मांगों को हल करके समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर सफाई कर्मचारी अध्यक्ष कोड़ा मैसी ने बताया कि शासन को कई बार कर्मचारियों की मांगों के लिए अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद मांगों को हल नहीं किया जा रहा है।
------
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अखनूर कस्बे में सफाई नहीं हो रही है।
-रजत अबरोल, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed