फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   streets dug up for 4G cabling

4जी की केबलिंग के लिये खोद डाली शहर की सड़कें

Tue, 21 Oct 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Oct 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
streets dug up for 4G cabling

बहुत जल्द पूरे देश में रिलायंस कंपनी 4जी सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिये भूमिगत केबल तारे बिछाने का काम अंजाम दिया जा रहा है। नगर निगम, आर एंड बी और पीडब्लयूडी की अनुमति से इस काम को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन


एक तरफ सर्दियों की राजधानी में दरबार मूव की तैयारियां पूरी हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ पूरे शहर में सड़क के किनारों को खोद डाला गया है। गांधी नगर से बिक्रम चौक तक बन रहे फलाईओवर के काम से पहले ही शहर में धूल और मिट्टी का साम्राज्य फैला हुआ वहीं रही सही कसर अब केबल तार बिछाने के काम ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन


बजरी, रेत और मिट्टी से सड़कों पर गंदगी तो बढ़ी ही है साथ ही ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को भी न्यौता मिला है। खुदाई का आलम यह है कि विकास कार्य के नाम पर पूरे शहर में ही खुदाई की गई है। इससे आम नागरिकों की परेशानियों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कहता है कि इस काम के लिये उसने कंपनी को अनुमति दी है। कंपनी गलियों और मोहल्लों में अगर खुदाई करेगी तो केबल तार बिछाने के बाद लेबलिंग का काम भी कंपनी ही करेगी जबकि टायलस लगाने के काम को निगम द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके लिये कंपनी द्वारा निगम को पैसे दिये गये हैं।


तार बिछाने के काम के पूरा होने के साथ ही टायलस लगाने और सड़क पर तारकोल बिछाने के काम को भी साथ ही साथ पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम संबंधित विभाग पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed