फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stray dogs killed child in Ramgarh, Samba District, Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ के चक बागला में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच-नोच कर मार डाला, सहमे ग्रामीण

Wed, 17 Oct 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Oct 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
stray dogs killed child in Ramgarh, Samba District, Jammu and Kashmir

रामगढ़ के चक बागला में आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। मृत बच्ची की पहचान आहु (4) पुत्री मांशु निवासी चक बागला के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह आहु की मां दूध निकालने के लिए मवेशी बाड़े की तरफ चली गई। इसके जाते ही आहु भी उठ गई और मां के पीछे-पीछे निकल पड़ी। जैसे ही वह आंगन में पहुंची तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर धावा बोल दिया और मासूम को जबड़ों में दबा कर खेतों की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


मासूम की चीखें सुनकर परिजन भी कुत्तों के पीछे भागे और उसे बचाने की कोशिश की। मगर मासूम आहु ने दम तोड़ दिया। इसके बाद विजयपुर स्थित थलोड़ा कब्रिस्तान में उसे सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। डीसी सांबा सुषमा चौहान ने घटना की जानकारी मिलने के बाद उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। चक बागला में पेश आई इस घटना से लोग पूरी तरह से सहमे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed