{"_id":"5bc65289bdec2269c41f3f8b","slug":"stray-dogs-killed-child-in-ramgarh-samba-district-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ के चक बागला में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच-नोच कर मार डाला, सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ के चक बागला में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच-नोच कर मार डाला, सहमे ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ के चक बागला में आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। मृत बच्ची की पहचान आहु (4) पुत्री मांशु निवासी चक बागला के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आहु की मां दूध निकालने के लिए मवेशी बाड़े की तरफ चली गई। इसके जाते ही आहु भी उठ गई और मां के पीछे-पीछे निकल पड़ी। जैसे ही वह आंगन में पहुंची तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर धावा बोल दिया और मासूम को जबड़ों में दबा कर खेतों की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
मासूम की चीखें सुनकर परिजन भी कुत्तों के पीछे भागे और उसे बचाने की कोशिश की। मगर मासूम आहु ने दम तोड़ दिया। इसके बाद विजयपुर स्थित थलोड़ा कब्रिस्तान में उसे सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। डीसी सांबा सुषमा चौहान ने घटना की जानकारी मिलने के बाद उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। चक बागला में पेश आई इस घटना से लोग पूरी तरह से सहमे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन