फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   story on martyred solider lance naik mohan nath goswami

भारत के इस कमांडो ने 11 दिनों में मार गिराए 10 आतंकी

Sun, 06 Sep 2015 01:11 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
story on martyred solider lance naik mohan nath goswami

कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते हुए भारत मां के इस लाल ने 11 दिनों में दस आतंकी मार गिराए। उसके बाद आतंकियों से लोहा लेते हुए भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स के जांबाज कमांडो लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

विज्ञापन


लांस नायक ने 2002 में सेना की इलीट पारा कमांडो को ज्वाइन किया और यूनिट के सबसे जांबाज सैनिक के रूप में ख्याति हासिल की। उसने अपनी यूनिट के तमाम बड़े अभियानों में हिस्सा लिया और खासकर जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


पिछले 11 दिनों में उसने जम्मू-कश्मीर के तीन बड़े आतंक विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया और 10 आतंकी मार गिराए। कभी न भूलने वाले इस जांबाज कमांडो का पार्थिव शरीर शनिवार को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से उनके पैतृक शहर बरेली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफियाबाद में हुई मुठभेड़ में मार ग‌िराए थे 3 आतंकी

story on martyred solider lance naik mohan nath goswami

वहां से उनका शव हेलीकाप्टर से पंत नगर और फिर उनके पैतृक निवास ले जाया जाएगा। लांस नायक मूल रूप से गांव इंदिरा नगर के रहने वाले थे। उनका एक सात साल का बेटा भी है।

आतंकियों से पहली मुठभेड़ 23 अगस्त को हंदवाड़ा में हुई, जहां उन्होंने पाकिस्तान मूल के तीन लश्कर आतंकियों को ढेर किया। उसके तुरंत बाद 26-27 अगस्त को रफियाबाद में हुई मुठभेड़ में भाग लिया और यहां भी तीन आतंकी मार गिराए।

इस आपरेशन में पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के रहने वाले आतंकी सज्जाद अहमद उर्फ अबु उबेदउल्लाह को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

उसके बाद कुपवाड़ा के हफरूदा जंगलों में छेड़े गए आतंक विरोधी अभियान में शिरकत की और चार आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस दौरान वह आतंकियों की गोली का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed