फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   story of kashmiri girl zaira waseem

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर कश्मीर की जायरा ने साबित किया 'कोशिश करने वालों की हार नहीं होती'

Sat, 08 Apr 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 08 Apr 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
story of kashmiri girl zaira waseem
जायरा वसीम - फोटो : FILE PHOTO

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...हरिवंश राय बच्चन की कविता की ये पंक्तियां कश्मीर की बेटी जायरा पर सटीक बैठती हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची में कश्मीर की बेटी जायरा को ‘दंगल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरस्कारों के एलान के बाद कश्मीर के लोगों में तो खुशी है ही, पर इससे कहीं ज्यादा खुशी उन तमाम लोगों में है जो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जायरा की खिलाफत करने वालों से लड़ने में उसके साथ खड़े हुए। कश्मीर के बेहद मुश्किल हालात से निकलकर दुनिया में एक अलग पहचान बना लेने वाली जायरा को पिछले दिनों सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन


उस मुश्किल वक्त में जायरा ने क्या महसूस किया यह सब उनके फेसबुक पोस्ट पर दिख गया, लेकिन उस मुश्किल वक्त में भी कश्मीर की बेटी ने हार नहीं मानी। शुक्रवार को फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ तो जायरा को एक ऐसी नेमत मिल गई, जिसने घाटी की तमाम बेटियों को आगे बढ़ने की हिम्मत और उम्मीद दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ट्रोलिंग की शिकार हुई, अब सबकी चहेती

story of kashmiri girl zaira waseem
महबूबा मुफ्ती के साथ जायरा - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री महबूबा से मुलाकात के बाद ट्रोलबाजों की शिकार हुई जायरा की कामयाबी ने उसे अब सभी की चहेती बना दिया है। दंगल में यादगार अदाकारी के बावजूद दबाव झेलने को मजबूर जायरा को बधाई देने वालाें का तांता लग गया है।

सोशल मीडिया पर आम से खास उसे शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री बनने के लिए बधाई हो जायरा। जम्मू-कश्मीर सरकार के मीडिया कंसलटेंट सुहेल बुखारी ने लिखा, इस कामयाबी के लिए ढेरों बधाई। गर्व है। तुम्हें और शक्ति मिले।

उधर, घाटी में अब उस दिन का इंतजार हो रहा है जब दिल्ली में जायरा को पुरस्कार का प्रमाण पत्र दिया जाएगा, दंगल गर्ल के समर्थक युवा मान रहे हैं यक एक ऐसी बेटी की कहानी है जिसने अपनी हिम्मत और कोशिश के बल पर जिंदगी के हालात से एक बड़ा दंगल जीता है।

पुरस्कारों के बाद बोलीं जायरा 'शुक्रिया आमिर सर'

story of kashmiri girl zaira waseem
जायरा वसीम और आमिर खान - फोटो : फाइल फोटो

जायरा ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का शुक्रिया अदा किया है। जायरा ने कहा, उसे पहली ही फिल्म में इतने बड़े पुरस्कार के लिए चुना जाना उसके लिए बड़ी बात है। वह आमिर सर और नितीश सर की शुक्रगुजार है। अवार्ड की जूरी का आभार जताते हुए वह कहना चाहती है कि उसे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed