फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stopped construction work around the newly constructed building of SDH Jyodian

Jammu News: एसडीएच ज्यौड़ियां की नवनिर्मित इमारत के आसपास निर्माण कार्य रोके

Fri, 10 Jan 2025 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 10 Jan 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Stopped construction work around the newly constructed building of SDH Jyodian
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। उपजिला चिकित्सालय(एसडीएच) के आसपास चल रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवा दिया है। इसको लेकर वीरवार को नायब तहसीलदार जगदीश राज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने सैन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की सुरक्षा का हवाला देते हुए कार्य को रोक दिया। इस संबंध में एक खंभे पर नोटिस भी चिपका दिया। इस मामले को एक जनवरी को समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

प्रेस कोर काउंसिल की ओर से सार्वभौमिक सुरक्षा हेतु जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में जनहित/राष्ट्रहित में याचिका दाखिल करने की जानकारी दी गई थी। प्रेस कोर काउंसिल के संरक्षक इंदु भूषण बाली ने सेना अधिनियम 1903, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी 2011 और 2016 के दिशानिर्देशों के हो रहे उल्लंघन का वर्णन करते हुए उपजिला चिकित्सालय के निर्माण कार्य को रोकने का आग्रह किया था। इंदु भूषण बाली ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी पत्र लिखकर उक्त निर्माणाधीन कार्य को रोकने की अपील की थी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति भवन से वह पत्र जम्मू और कश्मीर सरकार को 3 जनवरी को आ चुका है। बाली ने 4 जनवरी को लिखे एक अन्य पत्र में राष्ट्रपति को अब तक देश पर सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक के कारण हुए आतंकवादी हमलों का उल्लेख करते हुए उपजिला चिकित्सालय को नवनिर्मित बिल्डिंग में स्थानांतरित नहीं करने का आग्रह किया था। वह पत्र भी जम्मू कश्मीर सरकार के पास 8 जनवरी को आ चुका है। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में आगामी सुनवाई 15 फरवरी को निर्धारित की गई है। इंदु भूषण बाली ने बताया कि उनकी बातचीत स्थानीय विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से हो चुकी है, जिसमें विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए हर सहायता करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed