{"_id":"58e28fc54f1c1b3a465b55f2","slug":"stone-pelting-on-security-personnel-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव, हिंसक प्रदर्शनों में 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव, हिंसक प्रदर्शनों में 4 घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों पर सोमवार की शाम पथराव किया गया। इस दौरान पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जिले के चाडूरा में मुठभेड़ के दौरान तीन प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के विरोध में सोमवार को छठे दिन भी चाडूरा बंद रहा। दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन गायब रहे। हालात की गंभीरता को देखते हुए यहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को इलाके में तैनात सीआरपीएफ के जवान जब ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे तो रोपोरा इलाके में युवाओं ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान हिंसक झड़प में घायल चार लोगों को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
स्थानीय युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शन
कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में सोमवार को उस समय प्रदर्शन शुरू हुए जब पुलिस द्वारा एक स्थानीय युवक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद स्थानीय युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया गया। बाद में युवक को रिहा करने पर मामला शांत हुआ।