{"_id":"aa04b7ae86f5f985c3a7a0d5db965877","slug":"stone-pelting-on-polling-parties-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में पोलिंग पार्टियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में पोलिंग पार्टियों पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण में मतदान को प्रभावित करने के लिए श्रीनगर तथा अनंतनाग जिले में कई स्थानों पर उपद्रवियों ने पोलिंग पार्टियों पर पथराव किया। पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में एक प्रिजाइडिंग अफसर घायल हो गया। पथराव की घटनाओं के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
शनिवार को घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां जिले में मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जा रहा था। अलगाववादियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर रखा है। मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से पत्थरबाजों ने पोलिंग पार्टियों पर हमला किया।
विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर से मिली खबरों के अनुसार, कई इलाकों में चुनाव दल की गाड़ियों पर पथराव किया गया। पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों ने हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
इसके अलावा दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरनाल इलाके में बस पर पथराव किया गया जिसमें मोहम्मद लतीफ नामक प्रिजाइडिंग अफसर घायल हो गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी स्थिति से निबटने की तैयारी की गई है।