{"_id":"5b7863bb42c792464f49625a","slug":"stone-pelting-on-police-party-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की सूचना पर उत्तरी व दक्षिणी कश्मीर में चला कासो, पुलिस पर हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की सूचना पर उत्तरी व दक्षिणी कश्मीर में चला कासो, पुलिस पर हुआ पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस पार्टी पर शनिवार को युवाओं ने भारी पथराव किया। पत्थरबाजी की चपेट में पुलिस के एक वाहन के आने से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक हिंसक झड़पें होती रहीं, जिससे तनाव बना रहा।
विज्ञापन
जिले के बोना मुर्रन इलाके में स्थानीय युवाओं ने वहां से गुजर रही पुलिस पार्टी पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। एक वाहन इसकी चपेट में आ गया। पथराव में वाहन चालक पुलिसकर्मी शहंशाह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक युवाओं की पुलिसकर्मियों से झड़पें चलती रहीं। बाद में किसी तरह हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर उत्तरी तथा दक्षिणी कश्मीर में कई इलाकों में कासो चलाया गया। उत्तरी कश्मीर के सोपोर के तुज्जर इलाके में घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली गई। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के बामनू गांव में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान आतंकियों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन