{"_id":"57b34d934f1c1b61556eacf0","slug":"stone-pelting-on-budha-amarnath-yatra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की कोशिश, उपद्रवियों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की कोशिश, उपद्रवियों ने किया पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
पथराव में टूटा कार का शीशा
- फोटो : Amar ujala
पिछले दिनों ग्रेनेड हमले का शिकार हुई बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर मंगलवार उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। हमले में दो दर्जन वाहनों से तोड़फोड़ हुई जिनमें सवार आठ लोग जख्मी हो गए।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने बहुसंख्यक समुदाय के बुजुर्गों से बातचीत कर सेना की मदद से घायलों को घटनास्थल से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचा दिया। हमले का शिकार घायलों सहित अन्य यात्री घटना से सहम गए हैं। देर रात तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।
जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल रमेश कुमार, मीनल पुरी, रीना पुरी, मनीश पुरी, राजेश पुरी, राधे पुरी, अक्षित और हरिश शर्मा ने आपबीती बयान की।

Trending Videos
भारत माता के जयकारे लगाने से बढ़ा तनाव
कार के अंदर पड़ा पत्थर
- फोटो : Amar ujala
घायलों ने बताया यात्रा पुंछ के मंडी क्षेत्र पहुंचने पर बहुसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया। हालात सामान्य थे। यात्रा में जयघोष करते यात्रियों का काफिला कुछ आगे बढ़ा ही था कि अचानक स्थानीय बाजार बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर देश विरोधी नारे लगाने लगे।
इसी बीच काफिले में सबसे पीछे चल रहे वाहनों पर पथराव शुरू हो गया। यात्रियों में चीखो पुकार मच गई। उपद्रवियों ने पुंछ-मंडी मार्ग जाम कर पथराव देर तक जारी रखा। देर शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस और सेना के सुरक्षा घेरे में लेकर यात्रा को वाया खनेतर पुंछ पहुंचाया गया।
सूत्रों के अनुसार मंडी में तनाव उस समय उत्पन्न हुआ, जब छड़ी यात्रा में चल रहे कुछ लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। इसका विरोध करते हुए बहुसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।
गौरतलब है कश्मीर के बिगड़े हालात के बीच यहां भी काफी समय से कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुंछ नगर में आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर भी चिपकाए गए थे। पिछले दिनों यात्रियों पर ग्रेनेड हमला कर 18 लोगों को घायल किया गया था।