{"_id":"576d6b744f1c1b0f32b48e85","slug":"stone-pelting-in-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः कुपवाड़ा में थाने पर पथराव में 18 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः कुपवाड़ा में थाने पर पथराव में 18 पुलिसकर्मी घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
थाने पर पथराव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा के मुख्य बाजार में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। इसमें 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इनमें एसएचओ कुपवाड़ा और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शामिल है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में नमाज के दौरान एक अलगाववादी नेता के भड़काऊ भाषण के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस थाने पर भी जमकर पथराव किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों द्वारा काफी संयम बरता गया, जिसके चलते कोई स्थानीय नागरिक घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों में से कई को गंभीर चोटें आई हैं।
उधर, बारामुला जिले के सोपोर में भी नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। सूत्रों की मानें तो इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर भी किए गए। इसके बाद पूरे इलाके में जवानों को सतर्क कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।