फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stone peltig on security forces in Budgam Deputy Superintendent of Police injured

बडगाम में सुरक्षा बलों पर पथराव, पुलिस उपाधीक्षक घायल

Sat, 09 May 2020 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 May 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Stone peltig on security forces in Budgam Deputy Superintendent of Police injured
श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसमें एक पुलिस उपाधीक्षक घायल हो गए। हिंसक झड़पों के चलते काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना बडगाम जिले की है।

विज्ञापन


बडगाम में लोगों ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। पहले तो सुरक्षा बलों ने संयम बरता। इसके बाद भी पथराव बंद न हुआ तो हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों ने पहले लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी पथराव नहीं थमा तो आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पथराव में पुलिस उपाधीक्षक फैयाज हुसैन को सिर में चोट लगी। उपद्रवियों ने बुधवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान नायकू और उसके सहयोगी के मारे जाने के बाद भी पथराव किया था, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed