फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stone pelters helped militant arshaid ul haq to escape from budgam encounter site

जम्मू-कश्मीर वीडियो वायरल: पत्थरबाजों ने ऐसे बचा लिया 12 लाख के इनामी आतंकी को...

Wed, 28 Nov 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Wed, 28 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
stone pelters helped militant arshaid ul haq to escape from budgam encounter site
आतंकी अरशिद उल हक को फरार होने में मदद करते पत्थरबाज - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर बडगाम के छत्तरगाम में हुई मुठभेड़ के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो हुआ वायरल। वीडिओ में लोग एक आतंकी को मुठभेड़ स्थल से फरार होने में मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह आतंकी जिसकी पहचान पुलवामा के अरशिद बताई जा रही है इस मुठभेड़ के दौरान बच निकला और उसे लोगों ने वहां से भाग निकलने में मदद की। लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सही में यह बडगाम ऑपरेशन स्थल की ही विडियो है या किसी और समय की है। वहीं वीडियो में दिख रहा आतंकी सेना की ए++ हिट लिस्ट में है और उसपर 12 लाख का इनाम भी रखा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चली। सुबह-सुबह सुरक्षाबलों ने बडगाम में दो आतंकियों को मार गिराया। मारे जाने की सूची में पाक का सबसे बड़ा आतंकी माना जाने वाला कस्टडी से फरार आतंकी नावेद जट भी था। वह पत्रकार सुजात बुखारी की हत्या सहित घाटी में कई बड़ी आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इलाके में मुठभेड़ के दौरान जट के फंसे होने की खबर फैलने के साथ ही पत्थरबाज सड़कों पर उतर आए और ऑपरेशन में खलल डालने की मंशा से सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुठभेड़ स्थल की ओर भी जाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा उसे नाकाम बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार छत्तरगाम के आस-पास के इलाकों में भी हिंसक प्रदर्शन की खबरें प्राप्त हुई और इस बीच स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए और पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब 40 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है जिनमें से कुछ को श्रीनगर भी रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह पूरा हफ्ता हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। मासूम लोगों की हत्या में शामिल कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। ग्राउंड वेरिफिकेशन के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर नवीद जट मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किये गए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed