फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stone pelters attacked deputy commissioner shahid chaudhary vehicle in bandipur jammu kashmir

J&K: डिप्टी कमिश्नर पर पत्थरबाजों ने किया हमला, मामूली रूप से घायल, कार के टूटे शीशे

Thu, 30 Aug 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
stone pelters attacked deputy commissioner shahid chaudhary vehicle in bandipur jammu kashmir
जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी की कार पर पत्थरबाजों ने किया हमला
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी पर बुधवार रात पत्थरबाजों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी कार के शीशे टूट गए और वह घायल हो गए। अचानक हुए हमले से वह काफी हैरान हैं।
विज्ञापन

 
डीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कहा है कि वह सदरकोट बाला से गुजर रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया। उन्होंने लिखा है कि यहां हर समय ऐसा होता है। सारे क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। यह रुकना चाहिए। हमारा भी परिवार है, यहां हमारे लौटने का इंतजार होता है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि डीसी अपने आवास की तरफ जा रहे थे। यहां पर रास्ते में अचानक उनकी कार पर पत्थर फैंके गए। वह मुश्किल से वहां से भागे लेकिन तब तक उनकी कार के शीशे टूट चुके थे। एक पत्थर डीसी को लगा। इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम में सेना ने चलाई गोली

stone pelters attacked deputy commissioner shahid chaudhary vehicle in bandipur jammu kashmir
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना ने कैंप के बाहर एक युवक पर गोली चला दी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को जिले के बीहीबाग इलाके में सेना के कैंप के बाहर एक नाका लगाया गया था। इस दौरान सेना के जवानों ने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। जो नहीं रुका। ऐसा करने पर सेना के जवानों ने गोली चलाई। इसमें उसे कंधे पर गोली लगी और उसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed