फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Still not getting relief from the fog

अभी कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं

Sun, 17 Jan 2016 07:22 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Still not getting relief from the fog

रियासत के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को जहां दिनभर कोहरे की चपेट में जम्मू रहा, वहीं कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है।

विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट पर उड़ानों पर भी कोहरे की मार पड़ी। इंडिगो की फ्लाइट सुबह दिल्ली से सवा घंटे देरी से जम्मू पहुंची। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में कोहरे से चॉपर सेवा बाधित रही। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


इस बीच लेह न्यूनतम माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल दूसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा, मगर कोहरे की मार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल और लेह में पारा माइनस 14 डिग्री

Still not getting relief from the fog

इस सीजन रविवार पहले दिन जम्मू सहित आसपास के इलाकों में दिनभर कोहरे की चादर बिछी रही। कारगिल और लेह में खून जमा देने वाली ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का पारा माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यहां दिन का पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी में मौसम साफ रहने के बावजूद बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।

पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री चढ़कर 11.1, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 6.2, लेह में 5.2 और कारगिल में 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री गिरकर 12.2, कटड़ा में सात डिग्री गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed